"मैं ठगी का शिकार हुआ हूं"- छात्र ने मां को भेजा आखिरी मैसेज, फिर उठाया ये खौफनाक कदम

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 19 वर्षीय छात्र महेश राणा ने ऑनलाइन ठगी का शिकार होकर आत्महत्या कर ली। उसने 94,000 रुपये का नुकसान उठाया और मानसिक तनाव के चलते अपनी मां को आखिरी एसएमएस भेजकर घर से चला गया। उसका शव 19 जुलाई को हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से मिला।

Delhi News: नई दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिल्ली विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र साइबर ठगी का शिकार होने के बाद आत्महत्या कर ली। छात्र एक नया मोबाइल फोन खरीदने के लिए किसी के साथ संपर्क में था। इसी दौरान उसके साथ 94,000 रुपये की ठगी की गई। जिससे वह मानसून तनाव में चला गया।

cyber crime

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

मां को भेजा आखिरी मैसेज

मृतक की पहचान बीकॉम सेकेंड ईयर में पढ़ने वाले महेश राणा के तौर पर हुई है। 14 जुलाई को जब उसकी मां काम पर गई थीं, महेश अचानक घर से लापता हो गया। महेश ने अपनी मां को एक एसएमएस भेजकर बताया, “मां, मैं साइबर ठगी का शिकार हो गया हूं, इसलिए घर छोड़कर जा रहा हूं।” यह उसका आखिरी संदेश था।

End of Feed