दिल्ली की हवा हुई खतरनाक, कई इलाकों में AQI 'गंभीर' के करीब; फिलहाल नहीं लागू होगा GRAP-3

Delhi AQI News: दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे राजधानी गैस चैंबर जैसी स्थिति का सामना कर रही है। सोमवार सुबह 7 बजे तक औसत AQI 345 रहा, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है, जबकि बवाना में यह 412 तक पहुंच गया। कई इलाकों में हालात और भी खराब हैं। तापमान में गिरावट और धीमी हवाएं प्रदूषकों को सतह पर रोक रही हैं। हालांकि DPCC का दावा है कि पिछले साल की तुलना में हवा थोड़ी बेहतर है। फिलहाल GRAP स्टेज-3 लागू नहीं किया गया है।

Delhi AQI Update: दिल्लीवालों को खराब AQI के खबर की आदत सी लग गई है, लगातार बिगड़ती हवा की क्वालिटी राजधानी को गैस चैंबर बना रही है और सोमवार की सुबह भी हालात ऐसे ही रहे। सुबह 7 बजे तक दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 345 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, कई इलाकों में स्थिति इससे भी खराब रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक बवाना में AQI 412 दर्ज हुआ, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है। वजीरपुर (397) और जहांगीरपुरी (394) भी गंभीर स्तर के ठीक क़रीब दर्ज किए गए।

delhi aqi news today

दिल्ली के अधिकतर इलाकों में AQI 350 के पार (फाइल फोटो | PTI)

कई इलाकों में हालात बदतर

दिल्ली के कई हिस्सों में ‘बेहद खराब’ स्तर की हवा रिकॉर्ड की गई। इनमें बुराड़ी (389), मथुरा रोड (366), पुसा (348), लोदी रोड (314), आरके पुरम (363), शादिपुर (328) और द्वारका सेक्टर-8 (355) शामिल हैं। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि लगातार गिरते तापमान और कम हवा की गति से हवा भारी हो रही है, जिससे प्रदूषक सतह के पास फंसे हुए हैं।

End of Feed