Delhi Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस के लिए आज होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, लाल किला के आसपास जाने से बचें

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत 13 अगस्त को लालकिले पर होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण कई प्रमुख रास्ते सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान केवल विशेष लेबलयुक्त वाहनों को ही इन मार्गों से गुजरने की अनुमति होगी। इसके अलावा, मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी 12 अगस्त की रात से 15 अगस्त तक प्रतिबंध रहेगा।

Delhi Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले पर होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली की सड़कों पर विशेष यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। 13 अगस्त की सुबह 4 बजे से 10 बजे तक राजधानी के कई प्रमुख रास्ते बंद रहेंगे। इस दौरान लाल किले के आसपास की कई सड़कों पर आम वाहनों आवाजाही नहीं होगी। केवल लेबलयुक्त वाहनों को ही इन मार्गों से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने जनता से सहयोग और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि रिहर्सल का कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Red Fort & Chandni Chowk Canva

फाइल फोटो

मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक

दिल्ली में 12 अगस्त की रात 12 बजे से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इस दौरान मालवाहक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले मालवाहक वाहन मंगलवार शाम के बाद से दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह प्रतिबंध 13 अगस्त दोपहर के बाद हटा दिया जाएगा, लेकिन 14 अगस्त की रात से 15 अगस्त दोपहर तक फिर से लागू रहेगा। साथ ही, महाराणा प्रताप आईएसबीटी से सराय काले खां आईएसबीटी के बीच चलने वाली अंतरराज्यीय बसें भी बंद रहेंगी। इस व्यवस्था से राजधानी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान यातायात नियंत्रित रहेगा।

End of Feed