दिल्ली में जाम से परेशान तो रेलवे डेढ़ घंटे में कराएगी 35 किमी की यात्रा, किराया सिर्फ 15 रुपये

रिंग रेल से पूरे दिल्ली का चक्कर लगाने में सिर्फ 90 मिनट का समय लगता है और इसका किराया महज 15 रुपये है। यह ट्रेन दिल्ली के 21 स्टेशनों से होकर गुजरती है।

Delhi Ring Railway: दिल्ली मेट्रो आज शहर की लाइफ लाइन बन चुकी है। दिल्ली में एक कोने से दूसरे कोने जाने के लिए सबसे पहले मेट्रो का जिक्र होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि दिल्ली में एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें न तो जाम मिलेगा और न ही ज्यादा समय लगेगा। बल्कि पूरे दिल्ली का चक्कर लगाने का किराया भी सिर्फ 15 रुपये है। यहां बात हो रही है कि दिल्ली के रिंग रेल की, जो एक वक्त पर मेट्रो की तरह दिल्ली की लाइफ लाइन थी, लेकिन आज समय के साथ उसे भुला दिया गया।

Indian Railway

भारतीय रेल।

रिंग रेल की शुरुआत 1975 में हुई

दिल्ली में रिंग रेल की शुरुआत 1975 में हुई थी। हालांकि, उस वक्त इस 35 किमी लंबे रेलवे ट्रैक पर सिर्फ मालगाड़ी चलती थी, लेकिन 1982 में एशियन गेम्स के दौरान इस पर पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत की गई। रिंग रेल के ट्रैक पर कुल 21 स्टेशन मौजूद हैं, जो दिल्ली के चारो तरफ फैला हुआ है और आप इस ट्रेन से दिल्ली का पूरा चक्कर लगा सकते हैं।

End of Feed