Delhi News: अब जन्म और जाति प्रमाण पत्र के लिए नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, व्हाट्सऐप से बनेंगे सारे सर्टिफेकट

Delhi News: दिल्ली सरकार अपनी कई सेवाओं को ‘फेसलेस’ (बिना आमने-सामने संपर्क के) बनाने पर काम कर रही है, जिसके तहत जन्म और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों के लिए अब व्हाट्सऐप के जरिये आवेदन किए जा सकेंगे और इस मैसेजिंग ऐप पर ही प्रमाणपत्र मिल जाएंगे। इस परियोजना से लोगों को सरकारी दफ्तरों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Delhi News: दिल्ली सरकार अपनी कई सेवाओं को 'फेसलेस' बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसका उद्देश्य सरकारी कार्यों को अधिक सुलभ और तेज बनाना है। इसके तहत, नागरिक अब जन्म और जाति प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे और प्रमाणपत्र भी इसी मैसेजिंग ऐप पर प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न विभागों की लगभग 50 सेवाओं की पहचान की गई है, जिन्हें इस नई प्रणाली के तहत लाया जाएगा।

Delhi News

व्हाट्सऐप से बनेंगे सारे सर्टिफेकट (Photo - Canva)

AI चैटबॉट के माध्यम से गवर्नेंस थ्रू व्हाट्सएप

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभिन्न सरकारी सेवाओं को 'फेसलेस' बनाने के लिए 'गवर्नेंस थ्रू व्हाट्सएप' नामक इस पहल के तहत, वर्तमान में जो सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, उन्हें कृत्रिम मेधा यानी AI की मदद से व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचाना और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है। इस परियोजना के शुरुआत, हर काम के लिए सरकारी दफ्तर जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा और उनका समय बचेगा। उपयोगकर्ता एक द्विभाषी चैटबॉट (Bilingual Chatbot- हिंदी और अंग्रेजी में) के साथ बातचीत कर सकेंगे। यह चैटबॉट उन्हें आवेदन करने, आवश्यक कागजात अपलोड करने और सेवाओं के लिए शुल्क का भुगतान करने में सहायता करेगा।

End of Feed