दिल्ली

Red Fort Blast: जांच एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक, कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था या नहीं, होगी DNA जांच-सूत्र

पुलिस कार में सवार शख्स का DNA टेस्ट कराएगा, जिसकी मौत हुई है। इसके बाद पुष्टि होगी कि कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद ही सवार था या नहीं। फरीदाबाद मॉड्यूल का ये एक आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद फरार चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला फिदायीन शैली के ऑपरेशन जैसा लग रहा है। यह घटना पुलिस द्वारा प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और 2,900 किलोग्राम से ज्यादा संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट जब्त करने के कुछ ही घंटों बाद हुई है।

Image

दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंचे अमित शाह (PTI)

Delhi Bomb Blast: दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए कार विस्फोट की अब एक संदिग्ध आतंकी हमले के रूप में जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने पुष्टि की है कि एक हुंडई i20 कार विस्फोटकों से भरी हुई थी और लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास साजिश के तहत विस्फोट किया गया था। ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है और काफी सारे लोग घायल हैं।

फिदायीन हमले का शक

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लाल किले के बाहर कार में हुए धमाके को आतंकी हमला माना जा रहा है। बताया गया कि कार में विस्फोटक लगाया गया था और फिर धमाका किया गया। एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक है।

कार के अंदर कौन?

कार जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के तारिक ने खरीदी, जिसे हिरासत में लिया गया है। लेकिन कार को कई बार बेचा और खरीदा गया। जो CCTV सामने आया है, उसमें i20 कार ट्रैफिक से गुजर रही थी। कार के अंदर एक काला मास्क पहले आदमी बैठा था। इसे आतंकी मोहम्मद उमर बताया जा रहा है। सफेद रंग की ये कार उस वक्त इलाके से गुजर रही थी। तब सड़क पर अच्छी खासी भीड़ थी।

कार किसकी थी?

फुटेज में दिख रहे शख्स को लेकर जांच चल रही है और इसकी पहचान स्थापित करने के लिए कई प्रकार की तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं, यह कार सबसे पहले मोहम्मद सलमान की थी, जिसे उसने नदीक को बेचा। नदीम ने फिर फरीदाबाद के एक कार डीलर को यह कार बेची। बाद में तारिक ने इसे खरीदा, जिससे उमर ने यह कार ले ली। कार का नंबर HR 26 7624 था।

फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े तार

सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि इस धमाके के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ रहे हैं। बताया गया कि फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा एक आतंकी फरार था, जिसे उमर बताया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों को शक है कि i20 कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था।

कार सवार का होगा DNA टेस्ट

पुलिस कार में सवार शख्स का DNA टेस्ट कराएगा, जिसकी मौत हुई है। इसके बाद पुष्टि होगी कि कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद ही सवार था या नहीं। फरीदाबाद मॉड्यूल का ये एक आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद फरार चल रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि यह हमला फिदायीन शैली के ऑपरेशन जैसा लग रहा है। बता दें कि यह घटना पुलिस द्वारा प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और 2,900 किलोग्राम से ज्यादा संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट जब्त करने के कुछ ही घंटों बाद हुई है। यहविस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक प्रमुख घटक है। अधिकारियों ने बताया था कि यह मॉड्यूल जब्त सामग्री से बने सैकड़ों शक्तिशाली आईईडी का इस्तेमाल करके दिल्ली में बड़े पैमाने पर आतंक फैलाने की योजना बना रहा था। यह बरामदगी फरीदाबाद से बीते दिन ही हुई थी और एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया था। जहां बताया गया कि हड़बड़ाहट में और विस्फोटक पुलिस के हाथ ना लगे, इसलिए दिल्ली में कार में फिट करके धमाका कर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!