Delhi Red Fort Blast: सोमवार (10 नवंबर) शाम को लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के कारण राजधानी दिल्ली में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद से, सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल बढ़ा दिया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, जो धमाके की हर एंगल से गहन जांच कर रही हैं। इस बीच, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने एहतियाती कदम उठाते हुए, सुरक्षा कारणों से लाल किला को तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान लाल किले में एंट्री बंद रहेगी।
लाल किला के पास धमाके से दहली दिल्ली
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति में चल रही कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के वाहनों में भी आग लग गई। दूर खड़ियां गाड़ियों के शीशे टूट गए। यहां तक की मेट्रो स्टेशन के शीशे टूटने की भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ रही है। दिल्ली में हुए इस धमाके के बाद से यूपी, राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के सभी रेलवे स्टेशनों पर भी हाई अलर्ट है। यात्रियों के सामान की गहन जांच की जा रही है। दिल्ली की सीमा पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है और कई स्थानों पर पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं।
CISF ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘‘लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक वाहन में हुए विस्फोट के मद्देनजर, दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी इमारतों और आईजीआई हवाई अड्डे सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षित प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कर्मियों को तैयार रखा गया है।’’
कार धमाके में 9 लोगों की मौत
लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इसमें 20 लोगों घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए LNJP अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
