दिल्ली में पहली बार दिखे ग्रेटर फ्लेमिंगो और इंडियन पिट्टा, सर्वे में 21 दुर्लभ चिड़ियों की प्रजातियां हुईं दर्ज

इस गर्मी में दिल्ली में पहली बार 21 दुर्लभ पक्षी प्रजातियों को देखा गया, जिनमें ग्रेटर फ्लेमिंगो और इंडियन पिट्टा शामिल हैं। दिल्ली बर्ड एटलस में अब तक 160 से अधिक प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। वन्यजीव एसओएस और वन विभाग की इस पहल में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने लगभग 500 पक्षियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस गर्मी में पक्षी प्रेमियों और वैज्ञानिकों के लिए एक दिलचस्प खबर सामने आई है। ‘दिल्ली बर्ड एटलस’ परियोजना के समर सर्वे के दौरान 21 पक्षी प्रजातियों को पहली बार दर्ज किया गया है, जिनमें शानदार ग्रेटर फ्लेमिंगो (राजहंस) और रंग-बिरंगे इंडियन पिट्टा जैसे पक्षी प्रमुख हैं।

delhi birds sighting flamingo pitta

इस गर्मी में पहली बार देखे गईं चिड़ियों की कई प्रजातियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली बर्ड एटलस क्या है

दिल्ली बर्ड एटलस एक नागरिक विज्ञान पहल है, जिसे वन्यजीव SOS और दिल्ली वन एवं वन्यजीव विभाग का समर्थन प्राप्त है। इस परियोजना का उद्देश्य विभिन्न मौसमों में पक्षियों के वितरण और व्यवहार की निगरानी करना है। अब तक इसमें 160 से अधिक पक्षी प्रजातियों को दर्ज किया जा चुका है, जिनमें लुप्तप्राय और प्रवासी प्रजातियां भी शामिल हैं।

End of Feed