Delhi Rain: 41 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, अधिकारियों-कर्मचारियों की संडे की छुट्टी कैंसिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2023, 11:44 AM IST

Delhi Rain News: दिल्ली के सभी इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं सड़कें तालाब में और अंडरपास में पानी लबालब भरा हुआ है।

Delhi Rain News: मौसम विभाग ने हाल ही में कहा था कि जून महीने में बारिश की कमी को जुलाई के पहले हफ्ते ने पूरा कर दिया है, वहीं दिल्ली ने बारिश के 41 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दिल्ली के सभी हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, सड़के तालाब में बदल चुकी हैं, अंडरपास पानी से लबालब भरे हैं। किसी भी हालात का सामना करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने संडे की छुट्टी को कैंसिल कर दिया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सड़क पर उतरने के निर्देश दिए हैं।मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने व्यापक वर्षा के लिए पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के बीच परस्पर क्रिया को जिम्मेदार ठहराया है।राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव के कारण यातायात जाम हो गया। शहर में 24 घंटों में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज भी भारी बारिश जारी है, गुरुग्राम के कई हिस्सों में भी जलभराव और बिजली कटौती का अनुभव हुआ।

Delhi Rain

दिल्ली में भारी बारिश

1982 के बाद एक दिन में सर्वाधिक बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से यहां जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण बारिश हुई और दिल्ली में मौसम की पहली भीषण बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 25 जुलाई 1982 को एक दिन में दर्ज की गई 169.9 मिलीमीटर बारिश के बाद से सर्वाधिक है।10 जुलाई 2003 को 133.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी और 21 जुलाई 1958 को यहां अब तक की सर्वाधिक 266.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी।मौसम विभाग ने दिल्ली में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। रिज, लोधी रोड और दिल्ली विश्वविद्यालय के मौसम केंद्रों पर क्रमशः 134.5 मिलीमीटर, 123.4 मिलीमीटर और 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

End of Feed