दिल्ली

Delhi Pollution Update: दिल्ली में आज बारिश के आसार, वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बरकरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2023, 12:31 PM IST

दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल जाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।

Image

बारिश से प्रदूषण में हल्की राहत

Delhi Pollution Update: दिल्ली में आज भी हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। आज सुबह राजधानी में ओवरऑल एक्यूआई 318 रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे आनंद विहार में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई, पीएम 2.5 का स्तर 364 पर और पीएम 10 का 284 पर 'खराब' श्रेणी में जबकि कार्बन डाईऑक्साइड (सीओ) का 105 के साथ 'मध्यम' श्रेणी में रहा। वहीं एनओ2 का स्तर 52 पर 'संतोषजनक' था। बवाना स्टेशन पर पीएम 2.5 का स्तर 334 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में था, जबकि पीएम 10 'मध्यम' श्रेणी में 161 तक पहुंच गया। सीओ 90 पर 'संतोषजनक' रहा।

दिल्ली के अन्य इलाकों में AQI

द्वारका सेक्टर-8 में एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन पर पीएम 2.5 का स्तर 375 दर्ज किया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में था, जबकि पीएम 10 का स्तर 248 के साथ 'खराब' पर था। सीओ 102 पर था जो 'मध्यम' श्रेणी में है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डा पर एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में था, पीएम 2.5 का स्तर 358 पर रहा। पीएम 10 का स्तर 236 पर 'खराब' श्रेणी में था, जबकि सीओ 103 पर 'मध्यम' श्रेणी में था।ओखला फेज-2 में पीएम 2.5 का स्तर 338 और पीएम 10 का 305 दर्ज किया गया। दोनों 'बहुत खराब' श्रेणी में थे। सीओ 131 पर पहुंच गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article