Delhi: ट्रेन के AC कोच से बैग चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, वारदात के लिए बिहार से दिल्ली आते थे चोर

दिल्ली पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सक्रिय एक बैग चोर गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 16 चोरी के बैग बरामद हुए हैं। ये चोर एसी कोचों में चोरी करने के लिए बिहार से दिल्ली आते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद राशि और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों में सक्रिय एक अंतरराज्यीय बैग चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से यात्रियों के 16 चोरी हुए बैग, दो मोबाइल फोन और 47 हजार नकद बरामद किए हैं। गिरोह के सदस्य बिहार से दिल्ली आकर वारदातों को अंजाम देते थे और फिर वापस लौट जाते थे।

arrest generic

दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने किया गिरोह का भंडाफोड़ (सांकेतिक चित्र: Canva)

एसी कोच में निशाना बनाते थे यात्रियों के बैग

पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रेन के एसी डिब्बों में यात्रियों के गहरी नींद में होने का फायदा उठाकर बैग चोरी करते थे। इनकी रणनीति बेहद सोच-समझकर बनाई जाती थी और सिर्फ काले और नीले रंग के बैग चुराए जाते थे ताकि सीसीटीवी कैमरों से बचा जा सके।

End of Feed