Delhi News: रील का ऐसा छाया क्रेज, कार के साथ किया ऐसा करतब, दिल्ली पुलिस ने लगाया तगड़ा जुर्माना

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 5, 2024, 03:41 PM IST

Delhi News: रील बनाकर फॉलोवर्अस बढ़ाने के लिए एक युवक ने एसयूवी कार के साथ करतब किया। एक्स पर उसकी वीडियो देख दिल्ली पुलिस ने शास्त्री पार्क के कार को जब्त किया और युवक पर भारी जुर्माना लगया।

Delhi News: वर्तमान समय में लोगों में रील का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। मशहूर होने के लिए और लोगों का अटेंशन पाने के लिए कई लोग सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालते रहते हैं। इन रील में उन्हें कई तरह की चीजें करते हुए देखा जा सकता है। कोई किसी मशहूर फिल्मी स्टार की एक्टिंग करता है, तो वहीं कोई गानों पर डांस करता हुआ दिख जाता है। ऐसे ही कई लोग है, जो नए कंटेंट के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना कुछ खतरनाक काम तक करते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है। यहां एक युवक को रील बनाने के लिए कार से साथ करतब करते हुए देखा गया है।

Delhi Police Fines Rs 12000 on Youth Who Did Stunts With SUV Car to Make Reel

रील बनाने के लिए कार के साथ करतब करने वाला युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक वीडियो को देख दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और इस युवक को पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने युवक पर 12,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

End of Feed