Delhi: तीस हजारी कोर्ट में ड्यूटी के दौरान ASI की हार्ट अटैक से मौत; परिजनों और सहकर्मियों में छाया मातम

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के एएसआई का हार्ट अटैक से दुखद निधन हो गया। यह घटना 6 अक्टूबर की सुबह लगभग 9:22 बजे हुई। उनके अचानक निधन ने पुलिस विभाग और परिजनों में गहरा शोक फैला दिया।

Delhi Police ASI Death: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के एएसआई का हार्ट अटैक से दुखद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना 6 अक्टूबर की सुबह लगभग 9 बजकर 22 मिनट पर हुई। मृतक एएसआई दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी विंग में तैनात थे और कोर्ट परिसर में उनकी ड्यूटी जारी थी।

ASI Dies of Heart Attack During Duty in Delhi (Symbolic Photo: iStock)

दिल्ली में ड्यूटी के दौरान एएसआई की हार्ट अटैक से मौत (प्रतीकात्मक फोटो: iStock)

सूत्रों के मुताबिक, इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एएसआई मुस्कुराते हुए, कंधे पर बैग लटकाए कोर्ट परिसर में प्रवेश कर रहे थे। वे अपनी एक महिला साथी से हाथ मिलाते हैं और फिर एस्केलेटर की ओर बढ़ते हैं। कुछ ही कदम आगे बढ़ते ही अचानक वह जमीन पर गिर जाते हैं।

End of Feed