Delhi: फिल्में फ्लॉप हुईं तो करने लगा धांधली, रैकेट चलाकर की लाखों की ठगी

पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने एक फिल्म निर्माता को गिरफ्तार किया है, जो फिल्म निर्माण में हुए नुकसान के बाद साइबर ठगी में शामिल था। आरोपीपुणे से पकड़ा गया है। उस पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के बहाने 12.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान कई एटीएम कार्ड, चेकबुक और नकदी भी बरामद की है। मामले की जांच अभी जारी है।

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक ऐसे आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है, जो पहले मराठी फिल्मों का निर्माता था। फिल्मों में घाटा होने के बाद इस शख्स ने ठगी की राह पकड़ ली और अब तक लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋग्वेद अश्विन डेंगले के रूप में हुई है।

cyber fraudster producer arrested

पुणे से गिरफ्तार हुआ आरोपी (सांकेतिक तस्वीर)

प्रोड्यूसर से बना साइबर अपराधी

पुलिस जांच में सामने आया है कि रुग्वेद अश्विन डेंगले पहले मराठी फिल्मों में पैसा लगाता था, लेकिन लगातार घाटे के चलते उसकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई। नुकसान की भरपाई के लिए उसने साइबर ठगी का रास्ता अपनाया। वह टेलीग्राम और अन्य माध्यमों से लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देता था और उनके साथ ठगी करता था।

End of Feed