दिल्ली

Delhi Encounter: गला गोटू गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सरगना समेत दो बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गला गोटू गैंग के सरगना अजय उर्फ कंगारू को गिरफ्तार किया। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने इस गैंग का एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने दो दिन पहले ही लूटपाट की एक घटना को अंजाम दिया था।

Image

दिल्ली पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ (टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi Police Encounter: दिल्ली के केशवपुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक अपराधी को गोली लगी, जबकि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से लूटा गया मोबाइल फोन और हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर हवलदार मोहित, हवलदार संजीव और कांस्टेबल राम किशोर की टीम ने सी-5 ब्लॉक के पास होटल लगुना और बैंक्वेट हॉल के नजदीक छापा मारा। वहां दो संदिग्ध एकांत स्थान पर बैठे थे। पुलिस को देखते ही एक अपराधी ने हवलदार मोहित पर गोली चला दी, जो बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में हवलदार मोहित ने अपनी सरकारी 9 मिमी पिस्तौल से गोली चलाई, जो हमलावर के दाहिने पैर में लगी।

दर्जनभर आपराधिक मामले में शामिल बदमाश

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, घायल अपराधी की पहचान राजू उर्फ अजय उर्फ कंगारू (33 वर्ष, निवासी जी-1-55, वाल्मीकि कैंप, लॉरेंस रोड) के रूप में हुई। वह पहले 12 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके साथी रवि उर्फ गोटिया (30 वर्ष, निवासी झुग्गी नंबर 86, लॉरेंस रोड) को भी पकड़ा गया, जो 7 मामलों में वांछित था। रवि के पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। घायल राजू को तुरंत पीसीआर वैन से दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कांस्टेबल राम किशोर अस्पताल में मौजूद हैं। क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर जांच कर रही है और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 221, 132, 121(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54, 59 के तहत केस दर्ज किया है। जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित अपराधियों की तलाश में है। पुलिस ने कहा कि इस कृत्य में संलिप्त किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी की तलाश जारी है।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन