Delhi News: इंस्टाग्राम दोस्ती से अपहरण तक... शादी का दबाव बनाने के लिए मासूम को किया अगवा, लखनऊ से दबोचा गया आरोपी

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने अमर कॉलोनी से किडनैप हुए 4 साल के मासूम और उसे किडनैप करने वाले आरोपी को 8 घंटे के भीतर लखनऊ दबोचा। पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए, जिसमें आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि वह बच्चे की मां से शादी करना चाहता था, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

Delhi News: दिल्ली पुलिस के थाना अमर कॉलोनी ने बीते दिनों किडनैप हुए एक चार साल के बच्चे को खोजने के लिए एक अभियान चलाया। पुलिस ने मात्र 8 घंटे के भीतर नाबालिग बच्चे को लखनऊ से सफलतापूर्वक बरामद किया। पुलिस ने बच्चे को किडनैप करने वाले आरोपी सुधाकर सिंह को भी गिरफ्तार किया, जब वह बच्चे को अपने पैतृक गांव लेकर जा रहा था। पुलिस

Crime

शादी का दबाव बनाने के लिए मासूम को किया अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार (फोटो- Canva)

पुलिस न बताया कि यह पूरी घटना 12 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई, जब शिकायतकर्ता पवन गुप्ता ने अपने घर के पास आरोपी सुधाकर सिंह को देखा। आरोपी वहां से भाग गया, लेकिन दोपहर 4.30 बजे पवन को उनकी पत्नी कंचन गुप्ता का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि सुधाकर ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है। बच्चा उस समय घर के बाहर खेल रहा था।

End of Feed