दिल्ली

Delhi Crime: हाशिम बाबा गैंग पर दिल्ली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, गैंगस्टर रूबल सरदार अमृतसर एयरपोर्ट से धराया

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट से हाशिम बाबा गैंग के गैंगस्टर रूबल सरदार को गिरफ्तार किया है। उसके खिला पहले ही लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी था। वह अमृतसर एयरपोर्ट से कहीं जाने वाला था, इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा।

Image

फाइल फोटो

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाशिम बाबा गैंग से जुड़े रूबल सरदार को गिरफ्तार किया। उसे पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस को हाशिम गैंग के गैंगस्टर रूबल सरदार की तलाश थी। इस बीच दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि वह अमृतसर एयरपोर्ट से कहीं जाने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची, जहां से आरोपी रूबल सरदार को गिरफ्तार किया गया। पहले ही उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था।

गैंग का शूटर पिछले महीने गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इससे पहले हाशिम बाबा गैंग के सक्रिय सदस्य और शूटर असद अमीन (23) को गिरफ्तार किया था। जाफराबाद निवासी आरोपी पर गोकलपुरी थाना क्षेत्र में हत्या की कोशिश का केस दर्ज है और लंबे समय से उसकी तलाश थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए थे। एसआई नवीन कुमार को 26 अगस्त को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। इसके बाद इंस्पेक्टर गौरव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ऐशोआराम की जिंदगी के लिए चुनी अपराध की दुनिया

पूछताछ में आरोपी असद अमीन ने खुद को हाशिम बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य बताया। उसने गोकलपुरी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी 10वीं की पढ़ाई के बाद जूते-चप्पल बनाने का काम करता था, लेकिन ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। अपने करीबी साथी अनस के जरिए वह हाशिम बाबा गैंग से जुड़ गया। आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article