दिल्ली पुलिस ने पुडुचेरी में छिपे कुख्यात अपराधी को दबोचा, हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज था मामला

राजेंद्र नगर पुलिस और मध्य जिला टीम ने हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत वांछित अपराधी राहुल उर्फ पंकज चौधरी को पुडुचेरी से गिरफ्तार किया है। मामला 13 अगस्त को दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी ने साथियों संग जिम में हमला किया और CCTV सबूत मिटाने की कोशिश की थी।

Delhi Police: राजेंद्र नगर पुलिस थाने और मध्य जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के मामले में वांछित एक कुख्यात अपराधी को पुडुचेरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल उर्फ पंकज चौधरी के रूप में हुई, जो कई मामलों में फरार था। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया, जो अपराध में इस्तेमाल हुआ था।

arrest

आरोपी ने कबूल लिया अपराध (सांकेतिक तस्वीर)

क्या है मामला

यह मामला 13 अगस्त को राजेंद्र नगर थाने में दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 5 अगस्त को आरोपी विकास सोलंकी ने उसके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 11 अगस्त को विकास सोलंकी अपने साथियों विक्रम, सरोज, पंकज, राहुल चौधरी, संजय चौधरी और अन्य के साथ जिम में घुसा। ये लोग देसी पिस्तौल, रिवॉल्वर, लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडों से लैस थे। उन्होंने जिम मालिक के साथ मारपीट की और सीसीटीवी का डीवीआर चुराकर सबूत मिटाने की कोशिश की। इस घटना के आधार पर बीएनएस और शस्त्र अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की गई। जांच शुरू होने पर विकास सोलंकी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन, अन्य आरोपी फरार थे।

End of Feed