Delhi: सुबह टहलने निकले शख्स को गोलियों से भूना, बवाना इलाके की वारदात

शुक्रवार की सुबह दिल्ली के बवाना इलाके में दिल दहलाने वाली वारदात हुई। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस घटना की तफ्तीश के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Delhi Murder: दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मॉर्निंग वॉक के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो अपनी बेटी के साथ टहलने निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही दोनों सड़क पर वॉक कर रहे थे, तभी अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें दीपक को निशाना बनाया गया।

crime.

बवाना इलाके में दिनदहाड़े मर्डर

बेटी भी हो गई घायल

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि इस हमले में उसकी बेटी घायल हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि दीपक नाम के व्यक्ति को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिसमें उसकी बेटी भी घायल हो गई। कई गोलियां लगने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दीपक के शरीर पर 7-8 घाव हैं लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक गोलियों की सही संख्या का पता नहीं चलेगा। अधिकारी ने यह भी बताया कि हमले के दौरान उसकी बेटी के हाथ में गोली लग गई जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

End of Feed