Delhi-NCR Weather Today: भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इस दिन होगी राहत की बारिश; जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में तापमान 45 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। भीषण गर्म और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लू है की रूकने के नाम ही नहीं ले रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में लू का दूसरा स्पैल शुरू हो गया है। बढ़ते तापमान के साथ रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। गुरुवार को हवाओं के बाद तापमान गिरकर 41 डिग्री पहुंचा था। लेकिन अब एक बार फिर तापमान बढ़कर 45-47 तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, दिल्ली के लोगों के लिए आने वाले चार दिन और भारी होने वाले हैं। लोग झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान होने लगे हैं। लेकिन अब, उनकी इस परेशानी को कम करने लिए राहत की बारिश जो दस्तक देने को तैयार है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश होने के पूर्वानुमान लगाया है। इस बीच आइए जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi Weather Today.

भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट

दिल्ली में तापमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। यहां कई इलाकों में अधिकतम तापमान बढ़कर 48 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 तक चल गया है। बता दें कि दिल्ली के नजफगढ़ और मंगेशपुर का अधिकतम तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सफदरजंग में 45.4 डिग्री, नरेला, पालाम और रिज में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

End of Feed