Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट, वीकेंड में गर्मी की छुट्टी; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, 12 April 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उम्मीद है कि इससे तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। आइये जानते हैं आज दिनभर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में पारा आसमान में पहुंच गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, शुक्रवार को मौसम थोड़ा नर्म रहेगा। मौसम विभाग ने तेज धूप और गर्मी के बीच बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कहा है कि 13 और 14 अप्रैल को आसमान से आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी मौसम को सुहावना कर सकती हैं। फिलहाल, लोग गर्मी से राहत के लिए पंखे और कूलर के साथ एसी का प्रयोग कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी से सटे शहरों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। उधर, डॉक्टरों ने लोगों से मौसमी उतार चढ़ाव के बीच सतर्क रहने को कहा है। इन दिनों सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में मौसमी बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

नजफगढ़ में पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 27 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। आईएमडी के मुताबिक, दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत से 33 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग कार्यालय ने शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 21 और 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के लिए ताप सूचकांक 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है, गुरुवार को नजफगढ़ में पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उम्मीद है कि इससे तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी।

End of Feed