Delhi NCR Weather Today: दिल्ली एनसीआर का मौसम होगा कूल-कूल, बारिश देगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा शहर का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने के अनुमान है। दोपहर में तेज हवाओं के साथ धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में फिर बारिश दस्तक देगी।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। तेज हवाओं के चलते दिल्ली और एनसीआर में तापमान नहीं बढ़ रहा है, जिस वजह से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। पहाड़ी इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने का असर दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।

Delhi NCR Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 13 मार्च को गरज के साथ हल्की बारिश या बौछार होने के आसर है। आमतौर पर मार्च की शुरुआत से तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार मार्च की शुरुआत ठंड की वापसी के साथ हुई है। बारिश के पूर्वानुमान से तापमान में और कमी आ सकती है। मार्च की शुरुआत में बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली का तापमान 10 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा है। रविवार को शहर का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

End of Feed