Delhi NCR Weather Today: गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश देगी दस्तक, जानें इस बीच कैसा रहेगी दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली एनसीआर में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर के लोग बढ़ती गर्मी ने परेशान होने लगे हैं। मार्च महीने के अंतिम 5 दिनों से ही गर्मी की शुरुआत हो गई थी। अप्रैल महीने की शुरुआत से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कुछ लोगों ने कूलर निकालकर साफ करने शुरू कर दिए हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने एसी की सर्विसिंग करवा ली है। ताकि आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी से बचा जा सकें। इस बीच गर्मी से बचने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बताया कि बैसाखी के दौरान राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश हो सकती है। लेकिन इससे पहले दिल्ली के लोगों को अच्छी खासी गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, बैसाखी से पहले दिल्ली का तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना है।

Delhi NCR Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

रविवार रात मौसम हुआ कूल-कूल

बीती रात दिल्ली के कई इलाकों के तापमान में कमी आई। दिन के समय की गर्मी के बाद शहर का तापमान रात में कम रहा। मौसम विभाग ने बताया कि कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां का तापमान 14 डिग्री तक चला गया। बता दें कि दिल्ली के लोधी रोड और गुरुग्राम के तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया था।

End of Feed