Delhi NCR Weather Today: तपती धूप और बढ़ते तापमान से छूटे लोगों के पसीने, जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली एनसीआर में मौसम साफ बना हुआ है। तपती धूप और बढ़ते तापमान से लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: मार्च के अंत से ही गर्मी की शुरुआत हो गई थी। दिन प्रतिदिन शहर का तापमान है की बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान कम होने की और गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। वहीं कई शहरों में तो गर्मी का कहर बरसने लगा है। इन क्षेत्रों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। अप्रैल शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है और गर्मी के मौसम ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी गर्मी के लिए तैयार हो जाना चाहिए। क्योंकि आने वाले दिनों में दिल्ली में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आने वाला है। बताया जा रहा है कि शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमशः 4 और 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है।

Delhi NCR Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज का मौसम साफ रहेगा, तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की गति 25 से 35 किमी प्रतिघंटा हो सकती है। तापमान के बारे में बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। वहीं शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 35.1 डिग्री दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

End of Feed