Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार को राहत मिली है। कई हिस्सों में बूंदाबांदी होने से लोगों को कुछ देर की राहत मिली। उसके बाद उमस वाली गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे। वहीं दिल्ली और एनसीआर के कई इलाके ऐसे थे, जहां लोग लू के थपेड़ों से परेशान दिखे। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में सोमवार को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। कहीं बारिश और कहीं लू की स्थिति रही।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ था। आने वाले सप्ताह में अच्छे मौसम की उम्मीद कर रहे लोगों का सपना सोमवार को पड़ी भीषण गर्मी ने चकनाचूर कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे। दिल्ली-एनसीआर के तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने वाली है। क्योंकि बारिश एक बार फिर दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल-
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 45 से 47 के बीच दर्ज किया गया था। वहीं आज यानी मंगलवार को शहर का तापमान 46 डिग्री या उसके पार जाने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही आज दिल्ली के मौसम की अजब गजब चाल देखने को मिलेगी। गर्म दिन के साथ गर्म रातों के बाद आज दिल्ली में दोपहर के समय हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। वहीं शाम होत-होते मौसम में बदलाव होने लगेगा। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे, हीटवेव चलेगी और शाम तक में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच मौसम विभाग ने बताया कि शाम के समय में दिल्ली के मौसम में थोड़ा बदलाव देखा जाएगा। 5,6 जून को शहर में आंधी और बारिश की बौछार की संभावना जताई गई है। वहीं 7 जून को दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की उम्मीद है। 8 जून को शहर में तेज हवाएं चलने की संभावना है। उस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
नोएडा-गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में मौसम की चाल बदलने लगी है। आज यहां बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गाजियाबाद और नोएडा दोनों ही इलाकों में तेज बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान शहर के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आज गाजियाबाद का तापमान 39 डिग्री और नोएडा का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
