Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई है। शनिवार की सुबह से हल्की बारिश के बाद बूंदाबांदी होती रही है। वहीं कुछ इलाकों में सुबह की हल्की बारिश के बाद केवल तेज हवाएं चली है। लेकिन रात होते ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में जमकर बारिश हुई है। बारिश का ये सिलसिला सुबह भी जारी है। अभी भी कई इलाकों में बारिश हो रही है। रविवार को दोस्तों और परिवार के साथ घूमने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बारिश ने वीकेंड का पूरा मजा किरकिरा कर दिया है। तेज बारिश और सर्द हवाओं से दिल्ली-एनसीआर का पारा लुढ़कने के आसार है।
दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज भी तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि हो रही है, जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों के अलावा कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। आइए जानें आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल...
दिल्ली में झमाझम बरसे मेघा (Rain in Delhi)
दिल्ली में शनिवार की सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है। शनिवार के दिन कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही है। वहीं 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवाओं ने मौसम ठंडा कर दिया है। शाम में बारिश रुकने के बाद बाद देर रात में पूरी दिल्ली में झमाझम बारिश दर्ज की गई। देर रात में शुरू हुआ बारिश का ये सिलसिला सुबह भी जारी है। दिल्ली में अभी भी तेज बारिश हो रही है। सुबह की शुरुआत ही लोगों की बारिश के साथ हुई है। दिल्ली के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
एनसीआर में बारिश (Rain in NCR)
दिल्ली के साथ नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad), गुरुग्राम (Gurugram) और फरीदाबाद (Faridabad) समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ हल्की हवाएं भी चल रही है। एनसीआर में भी लोगों की सुबह बारिश के साथ हो रही है। इन इलाकों में देर रात से बारिश हो रही है। बारिश से हल्की ठंड भी बढ़ी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश का सिलसिला आज यानी 3 मार्च को भी जारी रहेगा। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने का असर सभी इलाकों में बारिश से साथ देखने को मिल रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
