Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली में बारिश का दौर खत्म होने पर भी ठंडक बरकरार है। खासकर, पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में देखा जा रहा है। हालांकि, बारिश के बाद अब मौसम साफ है, लेकिन पारा न्यूनतम स्तर से थोड़ा ऊपर है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं हैं। लेकिन, अभी ठंड का एहसास होता रहेगा। वहीं, बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रही। गुरुवार रो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने वाला है। हालांकि, आने वाले दिनों में धूप की तपिश बढ़ेगी और तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। लिहाजा, अब गर्मी के मौसम की तैयारियां लोगों को कर लेनी चाहिए। अधिकतम तापमान अगले छह से सात दिनों में 30 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है।
दिल्ली-एनसीआर मौसम
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को आंशिक बादलों की मौजूदगी में न्यूनतम पारा 11 डिग्री रहा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि, बादल साफ रहेंगे। इसके अलावा 8 मार्च से 9 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 9 से 11 मार्च को 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री तक रह सकता है। 10 और 11 मार्च को फिर से आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
नोएडा और गाजियाबाद में ठंड
दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद और उधर गुरुग्राम में भी आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन, सुबह की शुरुआत नोएडा और गाजियाबाद में हल्की धुंध के साथ देखी जा रही है। दोनों शहरों में पिछले दिनों हुई बारिश और 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से सर्द हवाएं भी चली थी, जिससे तापमान कूल-कूल बना हुआ है। आज नोएडा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री है।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर
स्काईमेट के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है। एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की पहाड़ियों पर आगे बढ़ रहा है। हालांकि, मैदानी इलाकों में बारिश की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार तक तापमान 10 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। अगले हफ्ते दिन और रात के तापमान में काफी अधिक इजाफा हो सकता है। इसके बाद सप्ताह के बीच में एक बार फिर से हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
