Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में फिर बादलों का डेरा, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो गया है। वहीं, पहाड़ों में हुई बर्फबारी दिल्ली में ठंडक बरकरार है। आइये जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम में कितना बदलाव होने वाला है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बार-बार अपना मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में सर्द हवाओं के चलने की वजह से राजधानी के मौसम पर असर पड़ेगा। हालांकि, आठ मार्च तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main

दिल्ली मौसम

वहीं, बारिश का दौर खत्म होने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। खासकर, पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में देखा जा रहा है। बारिश के बाद अब मौसम तो साफ हुआ है, लेकिन एक बार फिर ठंडक लौट आई है। मंगलवार रात को एक बार फिर आसमान में बादल दिखाई दिए जो बुधवार की सुबह तक कायम हैं। आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री रहने वाला है। हालांकि, आने वाले दिनों में धूप की तपिश बढ़ेगी और तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। लिहाजा, अब गर्मी के मौसम की तैयारियां लोगों को कर लेनी चाहिए। अधिकतम तापमान अगले छह से सात दिनों में 30 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है।

End of Feed