Delhi-NCR Ka Mausam 30-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह के समय लोग जैकेट और शॉल पहने नजर आ रहे हैं। सुबह के समय लोग कोहरे और धुंध की डबल मार झेल रहे हैं। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि नवंबर में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सुबह-शाम के साथ अब दिन में भी हल्की ठंड होने लगी है। धूप का असर कम होने लगा है। सोमवार से शहर में धुंध से साथ कोहरा भी देखने को मिल रहा। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने जा रहा है। बीते दिनों तापमान 28 और 29 डिग्री दर्ज किया गया, जो अब वापस 30 पर आ गया है, लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक

इसके साथ प्रदूषण भी बढ़ गया है। बारिश होने से प्रदूषम कम होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन लोगों कि उम्मीदों पर पानी तब फिर गया, जब बादल आए तो लेकिन बरसे नहीं। दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। जहरीली हो रही दिल्ली की हवा में लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।

End of Feed