Delhi-NCR Ka Mausam 24-AUG-2025: दिल्लीवाले छाता रखें तैयार, आज भी गरज-चमक के साथ होगी जोरदार बारिश, एनसीआर में भी अलर्ट जारी

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-AUG-2025 नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: शनिवार शाम हुई जोरदार बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में रविवार की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत आस-पास के क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि रविवार और सोमवार दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होगी।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-AUG-2025: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम जमकर हुई बारिश से मौसम सुहावना और ठंडा बना हुआ है। शाम में शुरू हुई बारिश कई स्थानों पर रात करीब 10 बजे तक होती रही। वर्षा के कारण शहर के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। कल की तुलना में आज शहर के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आई। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आई तो वहीं कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या देखने को मिली। इस बीच मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आज यानी रविवार को भी शहर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया। चलिए अब आपको बतातें है कि दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

Delhi.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। दोपहर के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है तो वहीं शाम और रात के समय कहीं-कहीं बारिश की बौछार होगी। इसका अर्थ यह है कि आज दिल्ली में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा और उमस से लोगों को राहत मिलेगी। शहर के तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed