Delhi-NCR Ka Mausam 16-Oct-2025: दिल्ली में हॉट एंड कोल्ड मौसम, शहर की आबोहवा हुई खराब, 200 के पार पहुंचा AQI

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-Oct-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ठंडा बना हुआ है। बढ़ती ठंड के साथ यहां प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। दिल्ली का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में 237 दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में ठंड और प्रदूषण दोनों ही और बढ़ेंगे।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम की ठंड के बीच दिन में मौसम हल्का गर्म बना हुआ है। तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। ठंड बढ़ने के साथ यहां प्रदूषण का भी स्तर बढ़ने लगा है। दिल्ली और उससे सटे इलाकों की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। अभी दिवाली आई भी नहीं है और दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल-

Delhi-NCR Weather and AQI.

दिल्ली में हॉट एंड कोल्ड मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में मौसम की चाल हॉट एंड कोल्ड बनी हुई है। सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है और दोपहर के समय गर्माहट का एहसास हो रहा है। इस बीच दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पूरे शहर को ग्रीन जोन में रखा है। तापमान की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। सुबह के समय कई स्थानों में हल्की धुंध देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, बात करें तो 19 अक्टूबर से शहर में हल्के कोहरे की शुरुआत होगी।

End of Feed