Delhi-NCR Ka Mausam 10-Oct-2025: दिल्ली में सर्द रातों की शुरुआत, दिन में खिल रही तेज धूप, जानें कैसा रहेगा करवाचौथ पर मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-Oct-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय तेज धूप खिल रही है, लेकिन रातें यहां सर्द हो गई हैं। रात के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। कई घरों में पंखे तक बंद कर दिए गए हैं। मौसम गतिविधियों को देखते हुए अक्टूबर के अंत तक यहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना हो रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद से यहां यहां न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। हल्की हवाएं चल रही हैं। दिन के समय धूप खिली रहती है और शाम होते ही मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। देर रात में हल्की ठिठुरना का भी अहसास होने लगा है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए दिल्ली में अक्टूबर के अंत तक पूरी तरह से ठंड आ जाएगी। दिल्ली और एनसीआर वासियों ने गर्म कपड़े और कंबल निकालने शुरू कर दिए हैं। ताकि कड़ाके की ठंड में दिक्कत का सामना न करना पड़े। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।

Delhi

दिल्ली में सर्द रातों की शुरुआत (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां आज भी दिन से समय धूप खिली रहेगी और कभी-कभी हल्की हवाएं चलेंगी। इन हवाओं से शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा। शाम के दौरान हल्की ठिठुरन का अहसास होगा। रिपोर्ट की मानें तो आगामी दिनों में भी मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। बारिश के बाद से दिल्ली के न्यूनतम तापमान 1 या 2 डिग्री की नहीं 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

End of Feed