Delhi-NCR में थमी मानसून की रफ्तार! अच्छी बारिश का इंतजार, बढ़ते तापमान के बीच जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर ब्रेक लग गया है। बारिश न होने के कारण शहर का तापमान बढ़ने लगा है। लोग उमस वाली गर्मी से परेशान होने लगे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में पूरे सप्ताह बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में लगी बारिश पर ब्रेक
  • उमस भरी गर्मी से परेशान लोग
  • 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा शहर का पारा

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने दस्तक तो दी है, लेकिन मानसूनी बारिश बरसने का नाम ही नहीं ले रही है। मानसून की पहली बारिश के बाद से दिल्ली-एनसीआर में एक बार कुछ हिस्सों में हल्की तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई थी, जिसके बाद शहर के लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं। अच्छी बारिश के इंतजरा में दिल्ली में अब गर्मी के साथ तापमान भी बढ़ने लगा है। दिल्ली के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों का अब एक ही सवाल है कि दिल्ली में बारिश कब होगी या नहीं? आइए आपको बताएं आईएमडी के दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर क्या पूर्वानुमान है।

Delhi NCR Weather

Delhi-NCR में थमी मानसून की रफ्तार

चढ़ने लगा दिल्ली का पारा

दिल्ली के लोग अच्छी बारिश की राह देख रहे हैं। बूंदाबांदी और बारिश की बौछार के बाद से नमी का स्तर बढ़ा और उमस भरी गर्मी की शुरुआत हुई। रविवार के दिन दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। रविवार की सुबह आसमान में बादल तो दिखाई दिए लेकिन बदरा बरसे नहीं। दोपहर होते-होते दिल्ली में धूप खिली, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र ने रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस सप्ताह के अंत तक शहर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

End of Feed