Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में होली के दिन मौसम सुहावना देखने को मिला। इससे एक दिन पहले कई जगहों पर हुई हल्की बूंदाबांदी हुई थी। जिसकी वजह से सोमवार को भी मौसम अच्छा रहा। इस दौरान दिनभर तेज हवाओं से भी चलती रहीं। अब होली के बाद भीषण गर्मी से लोगों का सामना होने वाला है। दिल्ली-नोएडा के तापमान में अब इजाफा होना शुरू होगा। जिससे गर्मी में भी बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि मार्च के अंतिम दिनों में कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार होली के दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां पर आसमान में बादल छाए रहने वाले हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। मार्च के बचे हुए दिनों में भी आसमान में बादल छाए हुए रह सकते हैं। इस बीच 29 और 30 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार नजर आ रहे है। दिल्ली में 31 मार्च तक अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 17-19 के बीच रहने की संभावना है।
एनसीआर में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज नोएडा में भी आसमान बादलों से लदा हुआ रह सकता है। आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके अलावा गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी आज आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं। गाजियाबाद में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है। वहीं फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभवाना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
