दिल्ली-NCR में काले बादलों का डेरा, मूसलाधार बारिश से सड़कें पानी-पानी, ट्रैफिक पर लगा ब्रेक; कई फ्लाइटें डायवर्ट

Delhi Heavy Rainfall: दिल्ली में भारी बारिश से कई जगहों पर जलभराव और यातायात जाम की स्थिति रही। कई घंटों से जारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रह है। इतना ही नहीं खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से 6 उड़ानों को जयपुर और दो उड़ानों को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया।

Delhi Heavy Rainfall: दिल्ली में बुधवार की शाम से जारी भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ। अधिकतर क्षेत्रों में सड़कें पानी-पानी हो गईं, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। इतना ही नहीं खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर कुल 6 फ्लाइटों का मार्ग बदला गया और कई उड़ानों में देरी हुई। सूत्र ने बताया कि चार उड़ानों को जयपुर और दो उड़ानों को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यहां प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन होता है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आज और कल बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

End of Feed