भारत बंद 9 जुलाई 2025: दिल्ली-एनसीआर में क्या रहेगा चालू और क्या होगा ठप, ट्रैफिक, मेट्रो और बाजार व्यवस्था क्या रहेगी? देखें डिटेल्स

Bharat Bandh 9 जुलाई 2025 दिल्ली-एनसीआर में भारत बंद का क्या असर पड़ेगा: आज यानी 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया गया है। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 25 करोड़ कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होने वाले हैं। भारत बंद के चलते बैंकिंग, डाक, परिवहन जैसी सेवाएं प्रभावित रहने वाली हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि आज भारत बंद का दिल्ली-एनसीआर पर क्या असर देखने को मिलेगा।

Delhi-NCR Bharat Bandh 9 July 2025: आज यानी बुधवार, 9 जुलाई को 25 करोड़ से अधिक कर्मचारियों ने देशव्यापी बंद की घोषणा की है। ये 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगी संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल है, जो केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के विरोध में की जा रही है। भारत बंद का असर बीमा, बैंकिंग, डाक, परिवहन, कोयला खनन और निर्माण क्षेत्रों समेत कई प्रमुख सेवाओं पर देखने को मिलेगा। आइए अब आपको बताएं दिल्ली-एनसीआर पर इसका क्या असर होगा-

Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में भारत बंद के दौरान क्या रहेगा चालू और क्या होगा ठप (फोटो- टाइम्स नाऊ नवभारत)

क्या है भारत बंद का कारण?

दिल्ली-एनसीआर में भारत बंद का क्या असर रहेगा, उसके बारे में जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि भारत बंद का कारण क्या है? भारत बंद करने की घोषणा करने का मुख्य कारण श्रम नीतियों में बदलाव है। ये वह नीतियां है जो मजदूरों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं। इसमें चार नई श्रम संहिताओं पर जोर दिया जा रहा है। ये संहिता सामूहिक सौदेबाजी और हड़ताल के अधिकारों को कम करती है।

End of Feed