Delhi Rain: झमाझम बारिश के साथ खुली नींद, जलभराव और जाम से राखी पर बहनों को आवाजाही में होंगी दिक्कतें

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 9, 2025, 06:41 AM IST

दिल्ली NCR में आज का मौसम कैसा रहेगा (9-Aug-2025): दिल्ली-NCR में सावन के आखिरी दिन और रक्षाबंधन पर भारी बारिश ने लोगों दिक्कतें बढ़ सकती हैं। IMD ने तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी है, जो अगले सप्ताह भी जारी रह सकती है। जलभराव और ट्रैफिक जाम से रक्षाबंधन की चहल-पहल प्रभावित होगी, खासकर बहनों को यात्रा में दिक्कत होने की आशंका है।

दिल्ली NCR में आज का मौसम कैसा रहेगा (9-Aug-2025): सावन का महीना आज खत्म हो रहा है और दिल्ली NCR में मौसम ने इस महीने को तगड़ी विदाई दी है। आज रक्षाबंधन का त्योहार है और NCR के इलाके में भारी बारिश के बीच लोगों की नींद खुली है। त्योहार के मद्देनजर ये बारिश परेशानी का सबब बन सकती है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुबह से ही रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है, जबकि दिल्ली में शुक्रवार रात से ही आसमान से पानी बरस रहा है।

delhi rain

रक्षाबंधन पर दिल्ली NCR में झमाझम बारिश (फाइल फोटो | PTI)

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

End of Feed