Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03-Nov-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। यहां तापमान गिर रहा है और ठंड बढ़ रही है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। जैकेट और शॉल के बिना ठिठुरन महसूस हो रही है। दिन के समय भी अब ठंड का दौर शुरू हो गया है और धूप का असर कम होने लगा है। यहां न्यूनतम तापमान में भारी कमी आई है। इस बीच शहर की हवा जहरीली बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई खराब श्रेणी में बरकरार है।
दिल्ली में सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम पर देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बारिश और हवाओं से भीषण सर्दी की शुरुआत होगी। तापमान की बात करें तो शहर का अधिकतम तापमान 29 से 31 के बीच बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच गया है। आगामी दिनों में तापमान के और कम होने के आसार हैं। हवाओं से शहर के प्रदूषण में कमी आएगी। बता दें कि अभी सुबह 7 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 319 दर्ज किया गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है।
एनसीआर में मौसम का हाल कैसा रहेगा
दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। तेज हवाओं के साथ यहां भी ठंड का स्तर बढ़ने लगा है। तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। तापमान की बात करें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 16 और 17 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान क्रमशः 29 और 30 डिग्री रहेगा। वहीं गाजियाबाद और नोएडा का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री रह सकता है। यहां भी हवा जहरीली बना हुई है और एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा। खराब हवा में लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है।
आगामी दिनों में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा। पश्चिम विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इसका असर 5 नवंबर तक देखने को मिलेगा और सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि तेज हवाएं चलने और बारिश होने से शहर में प्रदूषण कम हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
