Delhi: दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। मामला दिल्ली के नंद नगरी इलाके का है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने जब बेटे को गिरफ्तार किया तो उसक कपड़ों पर खून के छींटे थे। मृतक अपने शराबी बेटे के साथ रहता था। जहां दोनों की बीच विवाद हुआ और बेटे ने पिता की जान ले ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अपराध एवं फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
दिल्ली में बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए की पिता की हत्या
बेटी पिता की कर दी हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संपत्ति विवाद को लेकर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अरुण (35) को जब गिरफ्तार किया गया तब वह नशे में था और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे।
प्रॉपर्टी को लेकर हुआ था विवाद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार को दोपहर करीब दो बजे एक पीसीआर कॉल के जरिए घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस के दल ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पता चला है कि पीड़ित केहर सिंह (65 साल) अपने शराबी बेटे अरुण के साथ रहता था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी अरुण गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी अस्पताल) में नर्सिंग अर्दली के रुप में कार्य करता है। वह नियमित रुप से काम पर नहीं जाता था।
विवादा के बात गई जान
मृतक केहर के बड़े बेटे राम बहादुर ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसकी शिकायत के अनुसार, उसके पिता और अरुण के बीच अक्सर झगड़े होते थे। अरुण चाहता था कि उसके पिता अपनी सारी संपत्ति उसके नाम कर दें। पुलिस ने बताया कि बुधवार को केहर और अरुण के बीच संपत्ति को लेकर एक बार फिर झगड़ा हुआ।
ये भी जानें- Noida: डिवाइडर से टकरा गई कार, एक की मौत, एक घायल
मामले की जांच में जुटी पुलिस
अरुण ने अपने पिता पर डंडे और ईटों से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा, "आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध एवं फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाए हैं। आगे की जांच जारी है।"
(इनपुट-भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
