MCD ने मारी स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में बड़ी छलांग, लेकिन टॉप-10 अब भी दूर की कौड़ी

दिल्ली नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 31वां स्थान हासिल किया, जो कि 2023 में प्राप्त 90वें स्थान से एक महत्वपूर्ण सुधार है। यह प्रगति मुख्य रूप से घर-घर से कूड़ा उठाने और बाजारों की सफाई पर ध्यान केंद्रित करने के कारण संभव हुई है।

Delhi News: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले वर्ष की तुलना में अपनी स्थिति में काफी सुधार किया है। जहां एमसीडी पिछले साल 90वें स्थान पर था, वहीं इस बार यह 31वें स्थान पर आ गया है। इस सुधार के पीछे घर-घर कूड़ा उठाने की योजना और बाजारों की सफाई पर विशेष ध्यान देना बताया जा रहा है। हालांकि, अभी शीर्ष 10 स्थान हासिल करने के लिए निगम को और मेहनत करनी होगी।

delhi in swachchta sarvekshan 2024-25

स्वच्छता सर्वेक्षण में दिल्ली को मिला 31वां स्थान (तस्वीर साभार: Canva)

कूड़ा निस्तारण में सुधार की जरूरत

एमसीडी के अधिकारियों के अनुसार, सफाई के कई पहलुओं में सुधार हुआ है, जिसमें मुख्य रूप से कूड़ा संग्रहण और बाजारों तथा आवासीय इलाकों की सफाई शामिल है। लेकिन कूड़े के स्रोत से लेकर उसके निस्तारण तक की प्रक्रिया में अभी भी काफी अंतर है, जिसे पाटने के लिए और कार्यवाही करनी होगी।

End of Feed