Delhi New Medical College: दिल्ली में बनने को तैयार एक नया मेडिकल कॉलेज, सीटों में होगी बढ़ोतरी; यहां पढ़ें पूरी खबर

Delhi New Medical College: दिल्ली नगर निगम ने एक नया मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना बनाई है। ये कॉलेज सिविल लाइन्स क्षेत्र में बनाया जाएगा। नए कॉलेज के खुलने और सीटों के बढ़ने से अधिक से अधिक बच्चे मेडिकल की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

Delhi New Medical College: कक्षा 12वीं के बाद मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा लेकर कई छात्र मेडिकल कॉलेज के फॉर्म भरते हैं, लेकिन सीटें कम होने के कारण वह प्रवेश प्राप्त नहीं कर पाते हैं। एक-एक नंबर की कमी से सीट न मिल पाना से बच्चों में निराशा बढ़ती है। दिल्ली में करीब 10 मेडिकल कॉलेज है, जिसमें करीब 1497 सीटें है। इन सीटों को बढ़ाने के लिए उत्तरी दिल्ली में एक और मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इस कॉलेज के बनने से एमबीबीएस की सीटों में बढ़ोतरी होगी और अधिक से अधिक बच्चे मेडिकल की शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे।

Delhi New Medical College

दिल्ली में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज

बता दें कि 16 फरवरी को दिल्ली के विशेष सचिव (Special Secretary) की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में दिल्ली के सभी मेडिकल कॉलेज के डीन भी शामिल थे। इस दौरान एमसीडी को मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाने की सलाह दी गई है। आइए आपको मेडिकल कॉलेज और सीटों से संबंधित अधिक जानकारी दें।

End of Feed