Delhi News: दिल्ली में विधायकों का विकास निधि फंड 4 करोड़ से बढ़ाकर 7 करोड़ सालाना किया गया। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा में बताया कि विकास निधि फंड में बढे 3 करोड़ से 70 विधानसभाओं का 210 करोड़ रुपए बैठता है। उसमें से 100 करोड़ रुपए इसी वित्त वर्ष में और बाकी बचा 110 करोड़ रुपए अगले वित्त वर्ष में जारी किया जाएगा। वही BJP विधायकों ने विधायकों का विकास निधि फंड 7 करोड़ की बजाय बढ़ाकर 10 करोड़ सालाना करने की मांग की हैं। बता दें कि, विधायक निधि विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आवंटित की जाती है।
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया विधायकों का विकास निधि फंड
दिल्ली सरकार ने बढ़ाई थी विधायकों की सैलरी
इससे पहले दिल्ली सरकार ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास (LAD) निधि को मंजूरी दी थी। दिल्ली में एक विधायक को वर्तमान में अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए एक वर्ष में 4 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसी साल मार्च में केजरीवाल सरकार ने विधायकों की सैलरी 66 प्रतिशत बढ़ाई थी। विधायकों को 54000 के बजाय अब 90000 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई 2022 को दिल्ली विधानसभा में पांच अलग-अलग विधेयक पारित कर मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष के वेतन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया था। प्रस्ताव पर विचार करने के बाद राष्ट्रपति ने 14 फरवरी को इसे मंजूरी दे दी, जिसके बाद विधायकों की सैलरी में करीब 66 फीसदी का इजाफा हुआ था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
