Delhi Metro: खुद की लापरवाही से हादसे का शिकार होने से बची महिला, मेट्रो अधिकारियों की सक्रियता से बची जान, की ये अपील

पालम मेट्रो स्टेशन पर एक महिला हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। स्टेशन पर सुरक्षा प्रोटोकॉल की वजह से महिला को बचा लिया गया। मेट्रो अधिकारियों ने यात्रियों से अपील कर कहा है कि वे दरवाजे बंद होते समय जबरन मेट्रो पर चढ़ने का प्रयास न करें।

Delhi Metro: दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन पर एक महिला यात्री खुद की लापरवाही के कारण हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। यह घटना तब हुई जब महिला जबरन मेट्रो में घुसने का प्रयास कर रही थी। हालांकि, स्टेशन पर चालू सुरक्षा प्रोटोकॉल और अधिकारियों की सक्रियता की वजह से महिला को बचा लिया गया। इस बीच मेट्रो अधिकारियों ने अपील की है यात्री मेट्रो के दरवाजे बंद होते समय जबरन ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर करें।

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो के पालम स्टेशन पर हादसा (फोटो साभार - ट्विटर)

घटना के संबंध में मेट्रो का बयान सामने आया है। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि इस मामले में सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू थे, जिसके कारण इस महिला यात्री के लिए एक सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सकी। डीएमआरसी ने बताया, जब महिला ट्रेन में प्रवेश करने के लिए दौड़ती हुई आई तब ट्रेन के दरवाजे पहले से ही बंद होने की प्रक्रिया में थे। यात्री का शॉल दरवाजे में फंस जाने की सूचना मिलने के बाद ट्रेन रुकी रही। महिला यात्री प्लेटफार्म पर नहीं गिरी और न ही कोई चोट आई। मेट्रो अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिला यात्री की साड़ी नहीं फंसी थी और न ही ट्रेन चली। बता दें, इस संबंध में खबर सामने आई थी कि महिला की साड़ी मेट्रो में फंस गई थी। हालांकि, डीएमआरसी ने इसका खंडन किया है।

End of Feed