Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने मेट्रो विस्तार के चौथे चरण के तहत आगामी गोल्डन लाइन पर तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी स्टेशन पर सुरंग बनाने में सफलता हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह मेट्रो विस्तार के चौथे चरण का हिस्सा है। डीएमआरसी के एक बयान के अनुसार, यह सुरंग तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर मां आनंदमयी मार्ग को तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी से जोड़ती है। आने वाले समय में इस कॉरिडोर के पूरा होने और मेट्रो चलने से एनसीआर के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
डीएमआरसी
कब पूरी होगी दूसरी सुरंग
दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह, डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ने 792 मीटर लंबी सुरंग बनाने में सफलता हासिल की। डीएमआरसी ने कहा कि यह सुरंग औसतन 18 मीटर की गहराई पर स्थित है, जो कॉरिडोर पर दोनों दिशाओं से आवाजाही के लिए बनाई जा रही दो समानांतर सुरंगों में से एक है। दूसरी सुरंग का निर्माण जुलाई 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।
उसने कहा कि चौथे चरण के तहत 40.1 किलोमीटर भूमिगत मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर का हिस्सा 19.3 किलोमीटर है।
नल में 566 टनल रिंग्स लगाए गए
हमारी सहयोगी वेबसाइट ET Now स्वदेश के मुताबिक, टनल में 566 टनल रिंग्स लगाए गए हैं, जिनका आंतरिक व्यास 5.8 मीटर है। यह कार्य अर्थ प्रेशर बैलेंसिंग मेथड (EPBM ) से किया गया। सुरंग की लाइनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रीकास्ट कंक्रीट सेगमेंट्स मुण्डका में एक मैकेनाइज्ड कास्टिंग यार्ड में तैयार किए गए और जल्दी ताकत के लिए स्टीम-क्योर किए गए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
