Delhi Loksabha 2024: दिल्ली लोकसभा वोटिंग के दिन जानें कब से चलेंगी बसें, DTC ने जारी किया रूट, टाइमिंग और हेल्पलाइन नंबर

Delhi Loksabha 2024: छठे चरण में 25 मई को दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इस दिन डीटीसी बसें सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही 35 स्पेशल रूटों पर चलाई जाएंगी। ताकि चुनावी कार्यों से जुड़े अधिकारियों और मतदाताओं को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न होए।

Delhi Loksabha 2024: दिल्ली लोकसभा चुनाव का आयोजन छठे चरण यानी 25 मई को किया जाएगा। ऐसे में चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया की तैयारी 3-4 दिन पहले से शुरू हो जाएगी। मतदान के दिन चुनाव प्रबंधन से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी व अन्य लोगों को पोलिंग स्टेशन आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए डीटीसी प्रबंधन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी के लिए बता दें कि वोटिंग के दिन यानी 25 मई को सुबह 4 बजे से डीटीसी बस सेवा शुरू हो जाएगा। पोलिंग स्टेशन पर पहुंचने वाले चुनाव से जुड़े अधिकारियों को भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इसके साथ मतदाताओं को भी वोटिंग के लिए जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। डीटीसी ने न केवल बसों के समय में बदलाव किया है बल्कि एक हेल्पलाइन नंबर के साथ कई स्पेशल रूटों पर भी बस सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है। आइए आपको हेल्पलाइन नंबर और रूट से संबंधित अधिक जानकारी दें...

DTC Bus Service on Delhi Loksabha Election day

दिल्ली लोकसभा वोटिंग के दिन जानें कब से चलेंगी बसें

इन 35 रूटों पर मिलेगी डीटीसी बस सेवा

25 मई को दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए सुबह 4 बजे से 35 स्पेशल रूटों पर डीटीसी बस सेवा शुरू की जाएगी। बता दें कि डीटीसी ने इन रूटों को इस प्रकार तय किया है कि बॉर्डर, दूरदराज और एनसीआर के इलाकों में रहने वाले कर्मचारी पोलिंग स्थल पर समय से पहुंच सकें व उन्हें यात्रा करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। आइए अब आपको रूट की जानकारी दें-

End of Feed