दिल्ली में ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश, दो आतंकी गिरफ्तार; दीवाली पर धमाका करने की थी साजिश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों दीवाली के मौके पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में IED धमाका करने की प्लानिंग कर रहे थे।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन ISIS से जुड़े एक मॉड्यूल का खुलासा करते हुए दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आतंकी दिल्ली का रहने वाला है, जबकि दूसरा मध्य प्रदेश से पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकी दिल्ली में दीवाली के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में IED ब्लास्ट और फिदायीन हमले की साजिश रच रहे थे।

delhi isis module busted

पुलिस हिरासत में आतंकी

दिल्ली और भोपाल से हुई गिरफ्तारी

स्पेशल सेल की रेड के दौरान एक आतंकी को 16 अक्टूबर को साउथ दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आतंकी को 21 अक्टूबर को भोपाल (मध्य प्रदेश) से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, दोनों ISIS के सक्रिय मॉड्यूल का हिस्सा थे और लंबे समय से देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

End of Feed