Delhi News: आग से पहले पानी से भीगा रावण, बारिश से दशहरे की तैयारियों पर पड़ा असर; पंडाल-पुतले सभी को नुकसान

दिल्ली में दशहरा और दुर्गा पूजा से पहले मंगलवार को तेज बारिश बारिश हुई। जिसने रावण के पुतलों को काफी नुकसान पहुंचाया। बारिश के कारण कई जगह पंडालों में भीड़ भी कम रही। वहीं राजौरी गार्डन और अन्य इलाकों में पुतले गिरने जैसी स्थिति भी बनी।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में दशहरा समारोह के लिए तैयार किए जा रहे रावण के विशाल पुतलों को मंगलवार को हुई तेज बारिश से नुकसान पहुंचा।तितारपुर में रावण के पुतले बनाने का काम दशहरे से हफ्तों पहले शुरू हो जाता है। कल की बारिश ने तितारपुर में रावण के पुतलों को खासा नुकसान पहुंचाया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में रावण के पुतलों से अलग हुई सामग्री फुटपाथ पर पड़ी दिखाई दे रही है और पुतले बनाने वाले कारीगर उनके बचे हुए हिस्से को बचाने की कोशिश करते दिखे।

Dussehra

सांकेतिक फोटो (iStock)

बारिश से भीगे रावण के पुतले

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, राजौरी गार्डन क्षेत्र के पास, रावण का एक पुतला ढहता हुआ लग रहा था, उसका भीगा हुआ चेहरा झुक गया था और लकड़ी के फ्रेम पानी के दबाव से झुक रहे थे और रंग भी बिखर रहा था। लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा, ‘‘अचानक आई तेज बारिश के कारण हमारे पुतले थोड़े गीले हो गए हैं, क्योंकि तीनों पुतलों को उनकी ऊंचाई के कारण बाहर रखा गया था। हमें अब उनकी मरम्मत करवानी होगी।’’

End of Feed