आग सी धधक रही दिल्ली, 49 डिग्री तापमान में उबल रहे लोग; जल्द आने वाला है मानसून

Delhi Maximum Temperature : दिल्ली के मुंगेशपुर, नजफगढ़ और नरेला में 48 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। फिलहाल, दिल्ली वासियों को इस भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

Delhi Maximum Temperature : राजधानी दिल्ली में गर्मी अपने शबाब पर है। क्या दिन क्या रात चौबीस घंटे गर्मी बेहाल कर रही है। राजधानी के कई क्षेत्र उबल रहे हैं और सूरज अपने तेवर कम करने का नाम नहीं ले रहा है। सोमावर को मुंगेशपुर का तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, नजफगढ़ में 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, नरेला में 48.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और इसके अलावा पीतमपुरा में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पूसा और जफरपुर में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जानें कहां कितना तापमान

दिल्ली के सफदरजंग में सोमवार को 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 46 डिग्री तापमान रहा। वहीं रिज में 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और सबसे अधिक आया नगर में 46.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसी प्रकार राजधानी के सभी इलाकों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि भीषण गर्मी का सामना कर रहे राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर पश्चिम भारत के लोगों को 30 मई के बाद भीषण लू से राहत मिल सकती है।

End of Feed