Delhi GST Amendment Bill: दिल्ली विधानसभा ने हंगामे के बीच जीएसटी संशोधन विधेयक 2025 किया पारित

दिल्ली माल एवं सेवाकर (दिल्ली जीएसटी) बिल के 45 संशोधनों पर बोलते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने उन्हें दिल्ली की जनता के हित में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जीएसटी काउंसिल की बैठक में जो प्रस्ताव पास होते हैं वे सभी राज्यों को लागू करना होता है, सभी राज्य उसको अपनाते हैं।

दिल्ली विधानसभा ने दिल्ली वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित कर दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह विधेयक केंद्रीय जीएसटी सुधारों के अनुरूप है। विपक्ष की नेता आतिशी ने विधेयक की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह कॉर्पोरेट सहयोगियों को लाभ पहुँचाता है और व्यापारियों पर बोझ डालता है। इस विधेयक में जीएसटी परिषद की बैठकों में लिए गए संशोधन शामिल हैं। यह आईटीसी की समयसीमा और प्रवर्तन पर केंद्रित है।

Delhi News

दिल्ली जीएसटी संशोधन विधेयक हंगामे के बीच राज्य विधानसभा में पारित (फोटो: X)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूर्ववर्ती आतिशी के बीच राज्य विधानसभा में दिल्ली वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 को लेकर बहस हुई, जिसे बाद में सदन ने पारित कर दिया।

End of Feed