दिल्ली के इस पार्क में बनेगा 'क्लीन एयर जोन', वायु प्रदूषण से निपटने की सरकार ने बनाई खास योजना

Delhi News: दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए नेहरू पार्क में एक क्लीन एयर जोन स्थापित करने की योजना बनाई है। इस संबंध में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने पार्क का निरीक्षण किया। इस योजना के तहत 150 एयर प्यूरिफायर लगाने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा को साफ रहने के लिए सरकार द्वारा लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को नेहरू पार्क का दौरा किया और राजधानी के पहले संभावित 'क्लीन एयर जोन' की समीक्षा की। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत 150 हाई कैपेसिटी एयर प्यूरीफायर लगाने की संभावना पर अध्ययन किया जा रहा है, जो 400–600 वर्ग मीटर क्षेत्र में पीएम 2.5 कणों को फिल्टर कर सकते हैं। सरकार ने बताया कि आइएसबीटी, पेट्रोल पंपों और बाजारों में इन मशीनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें सकारात्मक परिणाम मिले हैं।

Nehru Park

दिल्ली के इस पार्क में बनेगा 'क्लीन एयर जोन

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने लिए नागरिकों से लिए सुझाव

End of Feed